Advertisement
उत्तर प्रदेश के वजीरगंज के मुस्लिम बच्चे गाते हैं सुमधुर वेद ऋचाएं

गोंडा। इन दिनों नागरिकता संशोधन (CAA) और एनआरसी को लेकर पूरे देश में घमासान मचा है। धर्म के आधार पर भेदभाव की बात कही जा रही है, लेकिन गोंडा जिले के वजीरगंज के एक स्कूल में पढ़ने वाले मुस्लिम बच्चों के कंठ से संस्कृत की वेद ऋचाएं निकल रही हैं। इनकी सुमधुर आवाज अनायास ही सबकी निगाहें अपनी ओर खींच रही है।
वजीरगंज के श्री स्वामी विवेकानंद संस्कृत उच्च माध्यमिक विद्यालय में ये बच्चे संस्कृत की पढ़ाई कर रहे हैं। एक साथ पढ़ने वाले हिंदू-मुस्लिम बच्चे न सिर्फ गीता के श्लोकों का अभ्यास कर रहे हैं, बल्कि ज्योतिष, दर्शन और कर्मकांड की भी पढ़ाई भी कर रहे हैं। यहां के मुस्लिम बच्चों के कंठ से निकलने वाला शांति पाठ 'सर्वे भवन्तु सुखिन: सर्वे सन्तु निरामया' लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है।
करीब आधा दर्जन मुस्लिम छात्र गायत्री मंत्र और संस्कृत श्लोक का उच्चारण फर्राटे से कर रहे हैं। अभिभावकों को भी कुछ बुरा नहीं लग रहा है। इनके लिए धर्म से अधिक ज्ञान मायने रखता है।
उत्तर प्रदेश के गोंडा-अयोध्या हाइवे पर वजीरगंज विकास खंड मुख्यालय के बगल में स्थित श्री स्वामी विवेकानंद संस्कृत उच्च माध्यमिक विद्यालय में वर्ष 2019 में 7 और वर्ष 2018 में भी 7 मुस्लिम छात्रों ने दाखिला लिया था। वे संस्कृत भाषा लेकर दसवीं में उत्तीर्ण हुए। इस वर्ष भी संस्कृत स्कूल में दाखिला लेने वाले कुल 131 छात्रों में 7 संख्या मुस्लिम छात्रों की है।
वजीरगंज स्थित संस्कृत विद्यालय के प्रधानाचार्य अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि हमारे विद्यालय को सरकार से अनुदान मिलता है। यह विद्यालय वर्ष 1981 से ही चल रहा है। वर्ष 1994 से मुस्लिम बच्चे यहां पर प्रवेश लेने लगे हैं। तब से लेकर अभी तक यह सिलसिला चल रहा है। अभी हमारे यहां बच्चों की संख्या 132 है। यहां पर पढ़ने वाले छात्र बिना भेदभाव के संस्कृत की शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
गोंडा
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features