Advertisement
उत्तर प्रदेश : पेड़ से लटका मिला किशोरी का शव, पिता ने जताया यह अंदेशा

बांदा। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के पैलानी थाना क्षेत्र स्थित सांडी गांव में पुलिस ने बुधवार को खेत में एक पेड़ पर एक किशोरी का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ बरामद किया है। पैलानी थानाध्यक्ष बलजीत सिंह ने गुरुवार को बताया कि परिजनों की सूचना पर बुधवार की दोपहर बाद प्रियंका (17) का शव खेत में एक नीम के पेड़ से दुपट्टे के सहारे फांसी के फंदे से लटका हुआ बरामद किया गया।
लडक़ी के परिजन आत्महत्या के कारणों की जानकारी नहीं दे सके। उन्होंने महज इतना बताया कि सुबह लडक़ी खेत में जाने के लिए घर से निकली थी। सिंह ने बताया, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और घटना की जांच की जा रही है। वहीं लडक़ी के पिता गजराज निषाद ने कहा, आत्महत्या की कोई वजह नहीं है। लगता है कि मेरी बेटी को किसी अनहोनी के बाद फांसी पर लटकाया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
बांदा
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features