Uttar Pradesh : 6 killed and 8 injured in blast at crackerfactory in Etah-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 14, 2026 9:07 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उत्तर प्रदेश : एटा में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 6 मरे, कई लोग घायल

khaskhabar.com: शनिवार, 21 सितम्बर 2019 6:15 PM (IST)
उत्तर प्रदेश : एटा में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 6 मरे, कई लोग घायल
एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जिले के थाना मिरहची क्षेत्र में शनिवार को एक पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में फैक्ट्री संचालिका सहित छह लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। एटा सदर के क्षेत्राधिकारी(सीओ) इरफान खान ने बताया कि कस्बा मिरहची के मोहल्ला गड्ढा स्थित एक मकान में पटाखे बनाए जा रहे थे। मुन्नी देवी पत्नी लालाराम के नाम पटाखा फैक्ट्री का लाइसेंस है। इनका गोदाम पास स्थित एक बगीचे में है। यहां पर आतिशबाजी का सामान रखा हुआ था। खाना बनाते समय कहीं से कोई चिंगारी पकडऩे से आग लग गई और विस्फोट हो गया, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई। कई लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी और एसएसपी सहित कई अफसर मौके पर पहुंच गए। राहत बचाव कार्य जारी है। बताया गया है कि पटाखा फैक्ट्री में 15 से अधिक लोग मौजूद थे। इनमें कई बच्चे व महिलाएं भी शामिल हैं। कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, मकान के अंदर कम से कम 15-20 लोग मौजूद थे। इनमें कई बच्चे व महिलाएं भी शामिल हैं। पटाखे ठेकेदारी पर बनाए जा रहे थे। इसलिए कुछ श्रमिकों के होने की आशंका है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement