UP Tour : Priyanka Gandhi targets on PM Modi and Yogi Adityanath government-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 1:20 pm
Location
Advertisement

UP दौरा : प्रियंका गांधी मंदिर में पूजा कर रही थी, उधर लगे ‘हर हर मोदी’ के नारे

khaskhabar.com : मंगलवार, 19 मार्च 2019 6:27 PM (IST)
UP दौरा : प्रियंका गांधी मंदिर में पूजा कर रही थी, उधर लगे ‘हर 
हर मोदी’ के नारे
भदोही/मिर्जापुर। लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार का शोर जोरों पर है। राजनीति का मुख्य केंद्र माना जाने वाला उत्तर प्रदेश भी इससे अछूता नहीं है। फिलहाल कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के कारण यह सुर्खियों में है। अपने तीन दिवसीय पूर्वांचल दौरे के तहत प्रियंका ने मंगलवार को सीतामढ़ी के मंदिर में पूजा अर्चना की।

इसके बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मिर्जापुर के विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचीं। यहां प्रियंका ने पूजा-अर्चना की और स्थानीय निवासियों से मुलाकात की। लेकिन जब प्रियंका गांधी मंदिर में पूजा कर रही थीं, तभी कुछ लोग मंदिर के बाहर ‘हर हर मोदी’ के नारे लगा रहे थे। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

आपको बता दें कि मंगलवार को प्रियंका गांधी ने अपने दौरे की शुरुआत सीतामढ़ी मंदिर में पूजा के साथ की। जिसके बाद वह विंध्यवासिनी मंदिर पहुंची। यहां उन्होंने पूजा-अर्चना की। प्रियंका ने इस मंदिर की विजिटर बुक में 'जय माता दी' लिखा।

उन्होंने मीडिया के साथ बातचीत में नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ सरकार पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि पांच साल से केंद्र में भाजपा की सत्ता है। आपने अब तक क्या किया यह बताइए। आप कहते हैं कि आप शक्तिमान हैं, बड़े नेता हैं, आपका 56 इंच का सीना है तो फिर रोजगार क्यों नहीं दे सकते। ये इनकी दुर्बलता है।

योगी सरकार के दो साल पूरे होने पर रिपोर्ट कार्ड पेश करने पर प्रियंका ने कहा कि रिपोर्ट कार्ड जैसी चीजें देखने में अच्छी लगती है। जमीनी हकीकत अलग है। योगी सरकार को जमीनी हकीकत देखनी चाहिए। आशा बहुएं, शिक्षामित्र, आंगनबाड़ी कर्मचारी सब प्रताडि़त हैं। किसान-आम लोग अब भी परेशान हैं। प्रियंका ने सोमवार को प्रयागराज में संगम में पूजा अर्चना की, जिसके बाद बोट यात्रा की शुरुआत की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement