UP Rice Millers President told Yogi Honest-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 6:13 pm
Location
Advertisement

यूपी राइस मिलर्स के अध्यक्ष ने योगी को बताया ईमानदार

khaskhabar.com : शनिवार, 08 अप्रैल 2017 5:39 PM (IST)
यूपी राइस मिलर्स के अध्यक्ष ने योगी को बताया ईमानदार
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रांतीय अध्य्क्ष राकेश अग्रवाल ने व्यापार और उद्योग की गिरावट पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बदलाव हो चुका है। योगी आदित्य नाथ से उन्हें आशा है कि वे किसानों की तरह व्यापारियों और उद्यमियों के हित में भी कोई प्रभावी और स्थाई निर्णय लेंगे।
श्री अग्रवाल ने बताया कि आगामी 21 व 22 अप्रैल को गन्ना संस्थान लखनऊ में मिलर्सों का आल इंडिया सेमिनार प्रस्तावित है। इसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष तरसेम सिंह सैनी के अलावा पूरे भारत के मिलर्स नेता भी उपस्तिथ रहेंगे। इसी सिलसिले में वे प्रदेश भ्रमण पर है और यहाँ के मिलर्सों के साथ साझा करने शनिवार को यहां पंहुचे थे। उन्होंने गोपाल राईस मिल में शहर के सभी मिलर्सों की बैठक की और प्रस्तावित कार्यक्रम से अवगत कराया।

इस बीच पत्रकारों से वार्ता करते हुए योगी सरकार पर भरोसा व्यक्त किया। कहा कि पिछली सरकारों की नीतियों में विसंगतियों के कारण पूरे प्रदेश के व्यापार और उद्योगों में काफी गिरावट आई है। लगभग दो हजार से अधिक उद्योग बंद हो गए है। आज व्यापारी अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहा है। उन्होंने कहा कि हम इसके पक्षधर है कि देश और प्रदेश के किसान का हित हो। मगर सरकार को ये भी समझना चाहिए की मजबूत व्यापार से ही किसान का भविष्य उज्ज्वल होता है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement