यूपी : पशुधन भर्ती मामले में पूर्व प्रमुख सचिव योगेश कुमार गिरफ्तार

ईओडब्ल्यू की जांच में सामने आया कि मंडलीय चयन समितियों के अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर ओएमआर शीट का केंद्रीकृत मूल्यांकन कराने के लिए रायबरेली स्थित फिरोज गांधी इंस्टीट्यूट को नामित किया गया था। आरोप है कि नियमों के विपरीत फैसले लेकर ओएमआर शीट में छेड़छाड़ की गई, जिससे पात्र अभ्यर्थियों को नुकसान पहुंचा और अपात्र अभ्यर्थियों को लाभ मिला।
इस मामले की जांच वर्ष 2017 में शासन की ओर से विशेष जांच दल (एसआईटी) को सौंपी गई थी। जांच के बाद वर्ष 2019 में एसआईटी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। इसमें भारतीय दंड संहिता की धाराओं 409, 420, 467, 468, 471, 120बी और 201 के साथ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(1)(डी) के तहत आरोप दर्ज किए गए।
जांच एजेंसी के अनुसार, मामले में छह नामजद और विवेचना के दौरान सामने आए 22 अन्य आरोपियों समेत कुल 28 लोगों को अभियुक्त बनाया गया। इनमें से 25 आरोपियों के खिलाफ विभिन्न तिथियों में आरोपपत्र दाखिल किए जा चुके हैं।
योगेश कुमार की गिरफ्तारी को भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की जांच के लिहाज से महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जांच और अभियोजन की प्रक्रिया के तहत की जाएगी।
--- आईएएनएस
विकेटी/पीएम
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


