UP: Fire breaks out at Saharanpur tire oil factory, two workers dead-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Jan 20, 2026 12:05 pm
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूपी : सहारनपुर टायर ऑयल फैक्ट्री में लगी आग, हादसे में दो मजदूरों की मौत

khaskhabar.com: रविवार, 26 अक्टूबर 2025 11:44 PM (IST)
यूपी : सहारनपुर टायर ऑयल फैक्ट्री में लगी आग, हादसे में दो मजदूरों की मौत
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक टायर ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियों ने किसी तरह आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इस हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि 5 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। घटना शेखपुरा कदीम क्षेत्र की बताई जा रही है।
सहारनपुर एसपी सिटी व्योम बिंदल ने जानकारी देते हुए बताया कि शेखपुरा कदीम क्षेत्र में एक टायर की फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाया गया। यहां 7 मजदूरों का होना बताया गया था, जिसमें से 5 मजदूरों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। 2 मजदूरों की मृत्यु हो गई है। इसकी गंभीरता से जांच की जाएगी।
हादसा उस समय हुआ, जब रोजाना की तरह मजदूर फैक्ट्री में काम कर रहे थे। अचानक बॉयलर में तेज धमाका हुआ और चारों तरफ आग फैल गई। जानकारी के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया है कि बॉयलर में ज्यादा दबाव या तकनीकी खराबी के कारण यह धमाका हुआ।
जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में यह घटना बॉयलर फटने से हुई है। बता दें कि 19 अक्टूबर को ही टायर से तेल निकालने वाली इस फैक्ट्री का उद्घाटन हुआ था।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement