UP: 22-year-old man shot dead in Etah, police investigating-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Sep 9, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूपी: एटा में 22 साल के युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

khaskhabar.com: मंगलवार, 09 जून 2026 2:01 PM (IST)
यूपी: एटा में 22 साल के युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
एटा । उत्तर प्रदेश के एटा जिले में मंगलवार को एक 22 वर्षीय युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। अधिकारियों ने बताया कि तीन अज्ञात हमलावरों ने युवक को गोली मारी, जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल, इस घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। मृतक युवक की पहचान 22 वर्षीय युवक आशीष के रूप में हुई है, जो एटा के अलीगंज थाना क्षेत्र के सड़रापुर गांव का रहने वाला था। बताया गया कि युवक अपनी पत्नी के साथ घर लौट रहा था। इसी दौरान हमलावरों ने फायरिंग की। इसमें आशीष गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावर इस वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। वहीं गोलीबारी की आवाज सुनकर स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए। आनन-फानन में घायल आशीष को अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, रास्ते में युवक की मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया।
मृतक के चाचा मुलायम सिंह के अनुसार, यह घटना रात करीब 12 से 12:30 बजे के बीच हुई। चाचा मुलायम ने बताया कि आशीष की पत्नी को टॉयलेट जाना था। घर में टॉयलेट न होने के कारण वह उसे बाहर ले गया। जब वे लौट रहे थे, तो घर के पास तीन लोग दिखाई दिए। उन्होंने पड़ोसियों को आवाज देने की कोशिश की, लेकिन शायद उन्होंने सुना नहीं। फिर हमलावरों ने उन्हें पकड़ लिया, लगभग 10 मीटर तक घसीटा और वहीं गोली मारकर हत्या कर दी।
इस घटना को लेकर अलीगंज थाने के पुलिस अधिकारी राजेश सिंह ने कहा कि बीती रात में घायल व्यक्ति को उपचार के लिए फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों की ओर से उसे मृत घोषित कर दिया है। उच्चाधिकारियों की ओर से घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। प्रकरण में घटना के प्रत्येक पहलू की गहराई से छानबीन व फील्ड यूनिट की ओर से सबूत जुटाते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement