Unnao Gangrape Case : All accused blood sample taken for dna matching-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 6:27 am
Location
Advertisement

Unnao Gangrape Case : DNA मिलान के लिए आरोपियों के ब्लड सैंपल लिए गए

khaskhabar.com : बुधवार, 18 दिसम्बर 2019 2:44 PM (IST)
Unnao Gangrape Case : DNA मिलान के लिए आरोपियों के ब्लड सैंपल लिए गए
उन्नाव। उत्तर प्रदेश पुलिस ने पांच दिसंबर को एक 23 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म और उसके बाद उसे जलाने के मामले में डीएनए मिलान के लिए पांचों आरोपियों के खून के नमूने लिए हैं। युवती की पांच दिसंबर को जलाए जाने के अगले दिन मौत हो गई थी। नमूने मंगलवार को लिए गए और पीडि़ता के डीएनए के साथ इनका मिलान किया जाएगा।

एक स्थानीय अदालत ने सोमवार को पांचों आरोपियों -शुभम, शिवम, हरि शंकर, उमेश और राम किशोर- के रक्त और डीएनए नमूने लेने के लिए पुलिस को अनुमति दी थी। उन्नाव के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विक्रांत वीर ने कहा, हमने दुष्कर्म पीडि़ता के सामान जैसे उसके कपड़े, सेल फोन, बैग और बोतल को संरक्षित किया है। हम आरोपियों के डीएनए नमूनों का मिलान करेंगे।

उन्होंने कहा, हम चार्जशीट दाखिल करने से पहले पूरे मामले को वैज्ञानिक सबूतों पर आधारित करेंगे। हमने अब तक इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य एकत्र किए हैं, जैसे आरोपियों के मोबाइल फोन के लोकेशन। यह महज संयोग नहीं हो सकता है कि सभी पांच युवक उसी स्थान के पास मौजूद थे, जहां युवती को जलाया गया।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement