Unnao became UP Rape Capital, 86 rapes in 2019-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 8:40 am
Location
Advertisement

उन्नाव बना उत्तर प्रदेश की 'रेप कैपिटल', साल 2019 में हुए इतने दुष्कर्म, जरूर देखें आंकड़े

khaskhabar.com : शुक्रवार, 06 दिसम्बर 2019 8:21 PM (IST)
उन्नाव बना उत्तर प्रदेश की 'रेप कैपिटल', साल 2019 में हुए इतने दुष्कर्म, जरूर देखें आंकड़े
उन्नाव। उत्तर प्रदेश का उन्नाव जिला प्रदेश के 'रेप कैपिटल' के रूप में उभरकर सामने आया है। इस वर्ष 2019 में जनवरी से लेकर नवंबर तक 86 दुष्कर्म के मामले सामने आए हैं। प्रदेश की राजधानी लखनऊ से 63 किलोमीटर दूर और कानपुर से करीब 25 किलोमीटर दूर स्थित उन्नाव की जनसंख्या 31 लाख है।

खबरों के अनुसार, इसी दौरान जिले में महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न के 185 मामले भी सामने आए हैं।

कुलदीप सिंह सेंगर दुष्कर्म मामले और गुरुवार को महिला को आग लगाने के मामले से इतर कुछ अन्य महत्वपूर्ण मामले भी हैं, जिसमें पुरवा में एक महिला के साथ हुए दुष्कर्म में प्राथमिकी इस साल एक नवंबर को लिखी गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement