Unknown miscreants shot killed the army-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 11, 2026 11:15 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अज्ञात बदमाशों ने मारी सेना के जवान को गोली

khaskhabar.com: गुरुवार, 02 मार्च 2017 6:44 PM (IST)
अज्ञात बदमाशों ने मारी सेना के जवान को गोली
हापुड़। छुट्टी पर घर आए सेना के जवान को अज्ञात बदमाशों की ओर से गोली मारने का मामला सामने आया है। सूचना के बाद परिजनों ने जवान को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। जहां गंभीर हालत में उसे मेरठ के आर्मी अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया। घायल जवान सेना में जाट रेजीमेंट का सिपाही है, जिसकी तैनाती जम्मू कश्मीर के कारगिल क्षेत्र में है, जो कि 2 दिन पहले छुट्टी पर अपने घर आया था। पुलिस के अनुसार हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के महमूदपुर गांव का ये मामला है। फिलहाल पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है और जवान के बयानों के आधार पर जांच में जुटी है।

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ ये हैं लोगों से 20 करोड़ से ज्यादा ठगने वाले बाप-बेटे ]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement