Advertisement
बांसवाड़ा में मतदाता जागरूकता के लिए बनेगा अनूठा रिकॉर्ड

कलक्टर ने बताया कि अभियान के संबंध में समस्त संबंधित विभागों को दिशा निर्देश जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि समस्त लक्षित समूह को 24 अप्रेल, 2019 को सुबह 10 से 11 बजे के मध्य मतदान की शपथ दिलाई जाएगी। इस संबंध में समस्त विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने अधीनस्थ विभागीय अधिकारियों व कार्मिकों की बैठक लेते हुए कार्ययोजना तैयार करें, निर्धारित तिथि को सभी को सुविधानुसार स्थान पर एकत्र करें व सामूहिक रूप से शपथ दिलावें। जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक व प्रारंभिक) समस्त शिक्षकों व विद्यार्थियों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलवाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने व समस्त विभागाध्यक्षों को विभाग में शपथ लेने वालों की संख्या की रिपोर्टिंग के लिए प्रभारी नियुक्त करने को कहा है। इसके साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि सभी प्रभारी/सहप्रभारी शपथ लेने वाले व्यक्तियों की संख्या संलग्न निर्धारित प्रारूप मय न्यूनतम दो फोटोग्राफ के 24 अप्रेल, 2019 को शाम 4 बजे तक अनिवार्य रूप से सूचना प्रेषित करें।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बांसवाड़ा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


