Unique Achievement in Gender Studies and Literature: Dr. Lalita Bairwa Awarded Ph.D.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Jul 23, 2026 5:10 am
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जेंडर स्टडीज और साहित्य में अनूठी उपलब्धि: डॉ. ललिता बैरवा को मिली पीचएडी की उपाधि

khaskhabar.com: बुधवार, 08 जुलाई 2026 10:07 AM (IST)
जेंडर स्टडीज और साहित्य में अनूठी उपलब्धि: डॉ. ललिता बैरवा को मिली पीचएडी की उपाधि
दौसा। राजकीय महिला महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के लिए एक गौरवपूर्ण खबर है। यहां कार्यरत सहायक आचार्य डॉ. ललिता बैरवा को राजस्थान विश्वविद्यालय से 'डॉक्टरेट ऑफ फिलॉसफी' (Ph.D.) की उपाधि से सम्मानित किया गया है। चुनौतियों को देती रचना: डॉ. ललिता बैरवा ने अपना यह शोध कार्य डॉ. प्रीति चौधरी के कुशल निर्देशन में पूरा किया है. उनके शोध का विषय 'मासिक धर्म' से जुड़ी सामाजिक वर्जनाओं, भाषा और साहित्य में स्त्री व नॉन-बाइनरी (Non-binary) पहचान के बदलते स्वरूप और पितृसत्तात्मक चुनौतियों के वैश्विक विश्लेषण पर आधारित था. प्रतिरोध की आवाज़ों का संकलन: गाइड डॉ. प्रीति चौधरी और हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के बाहरी परीक्षक प्रोफेसर संजीव कुमार शर्मा ने इस शोध को जेंडर स्टडीज और तुलनात्मक साहित्य के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी कदम बताया है. डॉ. ललिता बैरवा ने अपनी इस सफलता के बाद भविष्य में 'जेंडर और अनुवाद' (Gender and Translation) के विषय पर पोस्ट-डॉक्टरल रिसर्च करने की इच्छा व्यक्त की है.

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement