Union Minister Smriti Irani on a two-day visit to Amethi from today-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 12:15 pm
Location
Advertisement

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आज से अमेठी के दो दिवसीय दौरे पर

khaskhabar.com : बुधवार, 30 अक्टूबर 2019 09:46 AM (IST)
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आज से अमेठी के दो दिवसीय दौरे पर
अमेठी। केंद्रीय कपड़ा मंत्री और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार देख रहीं स्मृति ईरानी आज से अमेठी के दो दिवसीय दौरे पर हैं। ईरानी के कार्यालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार स्मृति ईरानी दोपहर करीब 3.15 बजे अमेठी पहुंचेंगी। इसके बाद वह जगदीशपुर स्थित इस्डट्रियल एरिया में अमेठी के व्यापारियों के साथ बैठक करेंगी। यहां से स्मृति ईरानी अमर बहादुर सिंह डिग्री कॉलेज मुसाफिरखाना पहुंचेंगी, यहां वह करीब एक घंटे रुकेंगी। कॉलेज के कार्यक्रम के बाद उनका काफिला अमेठी पहुंचेगा। वह अमेठी कस्बे के रायपुर फुलवारी में स्थित राजेश मसाला फैक्ट्री परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगी। दौरे के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को केंद्रीय मंत्री जिला मुख्यालय गौरीगंज के सब्जी मंडी से जामों रोड तक आयोजित रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में शामिल होंगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement