una news : CBSE paper leak case: Three including bank manager arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 16, 2024 2:12 pm
Location
Advertisement

CBSE पेपर लीक मामला : बैंक मैनेजर समेत तीन गिरफ्तार

khaskhabar.com : शुक्रवार, 13 अप्रैल 2018 00:21 AM (IST)
CBSE पेपर लीक मामला : बैंक मैनेजर समेत तीन गिरफ्तार
ऊना। दिल्ली की क्राइम ब्रांच टीम ने CBSE दसवीं और 12वीं और दसवीं के पेपर लीक मामले में हिमाचल से तीन और लोगों को गिरफ्त में लिया है। इनमें बैंक मैनेजर, कैशियर और एक महिला शामिल है। आरोपी महिला पहले गिरफ्तार किए जा चुके आरोपी टीचर राकेश शर्मा की रिश्तेदार बताई गई है। राकेश शर्मा पेपर लीक प्रकरण का मास्टरमाइंड है। राकेश शर्मा ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से पेपरों का बंडल निकाल दिया था और हाथ से लिखकर महिला से शेयर किया था।
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के अनुसार यूनियन बैंक की ऊना शाखा के मैनेजर और हेड कैशियर को गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि इससे पहले दिल्ली पुलिस ने ऊना के डीएवी सेंटेनरी स्कूल के टीचर राकेश शर्मा और क्लर्क के अलावा एक अन्य को गिरफ्तार किया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement