Advertisement
उदयपुर : नवरात्र के पहले दिन रंगौरी गरबा महोत्सव में सजी सांवरिया सेठ के भजनों की भव्य भजन संध्या

भजनों की धुनों पर झूमे श्रद्धालु
लोकप्रिय गायक गोकुल शर्मा ने अपनी प्रस्तुति की शुरुआत गणेश वंदना के साथ की। इसके बाद उन्होंने अपने चिर-परिचित और अनूठे अंदाज में सांवरिया सेठ के लोकप्रिय भजनों की बौछार कर दी। उन्होंने—
‘सब तेरो सांवरिया सेठ, मेरा तो कुछ भी नहीं’
‘सांवरे तू है थानेदार, मुझको कर ले गिरफ्तार’
‘सांवरिया सेठ दे दे, ओ थारे भंडार थो ना पड़े रे’
‘मेरी गाड़ी, मेरा बंगला, सब कुछ तेरो सांवरिया सेठ’
जैसे सुरीले भजनों की प्रस्तुतियां देकर पूरे प्रांगण को भक्तिमय बना दिया। भजनों की मधुर धुनों और दिव्य माहौल के बीच उपस्थित श्रद्धालु झूमते और भक्ति रस में सराबोर नजर आए। इस आयोजन ने नवरात्रि के उल्लास और धार्मिक आस्था का एक अनूठा और सुंदर संगम प्रस्तुत किया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
उदयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


