Udaipur Files to be Re-released in February : Amit Jani-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 16, 2026 8:48 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फरवरी में री-रिलीज होगी 'उदयपुर फाइल्स' : अमित जानी

khaskhabar.com: रविवार, 11 जनवरी 2026 11:57 PM (IST)
फरवरी में री-रिलीज होगी 'उदयपुर फाइल्स' : अमित जानी
संभल। सिनेमाघरों में एक बार फिर से फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' को रिलीज किया जाएगा। फिल्म प्रोड्यूसर अमित जानी ने बताया कि पूरे देश में इस फिल्म को रि-रिलीज करने का इरादा बनाया गया है। हम चाहते हैं कि देशवासी इस फिल्म के जरिए कन्हैयालाल हत्याकांड से जुड़े दर्द और सच्चाई से रूबरू हों। संभल में फिल्म प्रोड्यूसर ने आईएएनएस से बातचीत में बताया कि पिछली बार जब 'उदयपुर फाइल्स' रिलीज हुई थी, तब सिनेमाघरों में फिल्म को रोकने के लिए देश भर के बड़े मौलानाओं सहित कई जाने-माने धर्मगुरुओं ने इसके खिलाफ 17 हाई कोर्ट में याचिकाएं दायर की थीं। कोर्ट में मामला काफी समय तक चलता रहा और कई लोगों ने स्क्रीनिंग रोकने की भरपूर कोशिश की। हालांकि, टेक्निकल कारणों और देरी के चलते फिल्म को फुल-स्क्रीन रिलीज नहीं मिल पाई, जिसके कारण पूरा देश कन्हैयालाल हत्याकांड से जुड़ी इस 'उदयपुर फाइल्स' को नहीं देख पाया। उन्होंने कहा कि अब समय है कि हम दोबारा इस फिल्म को रिलीज कर लोगों तक कन्हैया लाल के परिवार का दर्द पहुंचाएंगे। अब फरवरी और मार्च में हमारे पास समय उपलब्ध है, और यह रिलीज के लिए अच्छा मौसम भी है। हम चाहते हैं कि फिल्म 27 फरवरी से आगे तक लगातार दिखाई जाए, ताकि पूरा देश इसे देख सके।
उन्होंने आगे कहा कि कन्हैयालाल की हत्या और उनके परिवार के दर्द से पूरा देश रूबरू हो। पिछली बार लोग इसे देख नहीं पाए थे, इसीलिए अब इस फिल्म को फिर से रिलीज करना पड़ रहा है।
अमित जानी ने कहा कि इस बार फिल्म को हजारों स्क्रीनों पर दिखाया जाएगा। पिछली बार फिल्म को लेकर नारे लगाए जा रहे थे, निर्देशक-निर्माता को जान से मारने की धमकियां दी जा रही थीं। सिनेमाघरों को भी धमकियां मिल रही थीं कि अगर फिल्म दिखाई गई तो तोड़फोड़ की जाएगी। कुछ सिनेमाघरों में तोड़फोड़ भी हुई और बैनर फाड़े गए। चूंकि अभी माहौल शांत है, इसलिए देश कन्हैयालाल हत्याकांड को देखना चाहता है। एक निर्देशक के तौर पर हमारी जिम्मेदारी बनती है कि पूरे देश को यह फिल्म दिखाई जाए। हमारा फिल्म दिखाने का मकसद सिर्फ इतना है कि लोग जागरूक हो सकें और यह फिल्म जन-जन तक पहुंच सके।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement