Advertisement
'उदयपुर फाइल्स' के निर्माता का ऐलान, कन्हैया लाल के परिवार को देंगे फिल्म के कलेक्शन का 25 प्रतिशत

उन्होंने आगे कहा, "कपिल सिब्बल लगभग 20 बार इसकी सुनवाई में आए, तो बड़ा प्रश्न ये है कि उनकी फीस के 6 करोड़ रुपए किसने दिए। जवाब है, यह रुपए दिए दारुल देवबंद और इन जैसे कई इस्लामिक संस्थानों ने ताकि ये मूवी रिलीज ना हो पाए। उन्होंने यहां इसके साथ ही कहा कि कन्हैया लाल के परिवार की कानूनी लड़ाई के लिए इस मूवी का 25 प्रतिशत हिस्सा दिया जाएगा। इसके अलावा, मुझे कई बार जान से मारने और बम से उड़ाने की धमकी भी दी गई है। केंद्र सरकार द्वारा मुझे वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। जो लोग मुझे डराना चाहते हैं, वो ये समझ लें कि कन्हैया लाल की न्याय की लड़ाई जारी रहेगी।"
लंबे समय से विवादों और कानूनी अड़चनों का सामना करने के बाद इस फिल्म को अब दर्शकों तक पहुंचने का मौका मिला है। उदयपुर में जून 2022 में हुई कन्हैया लाल की निर्मम हत्या ने पूरे देश को झकझोर दिया था। इस सच्ची घटना पर आधारित फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ दर्शकों के सामने उस दर्दनाक हकीकत को पेश करती है।
फिल्म का निर्देशन भरत एस. श्रीनेत और जयंत सिन्हा ने किया है, जिसमें विजय राज कन्हैया लाल की भूमिका में हैं। फिल्म में प्रीति झंगियानी और मुश्ताक खान भी अहम किरदार में हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
आगरा
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


