Udaipur district sanitation unique initiative-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 11, 2026 12:54 pm
khaskhabar
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उदयपुर जिले में स्वच्छता की अनूठी पहल

khaskhabar.com: मंगलवार, 06 सितम्बर 2016 11:03 PM (IST)
उदयपुर जिले में स्वच्छता की अनूठी पहल
उदयपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न स्कूलो में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने अपने अभिभावकों को पत्र लिखते हुए खुले में शौच से मुक्ति दिलाने तथा शौचालयों का शत-प्रतिशत उपयोग करने की अपील की है। राज्य सरकार ने शिक्षक दिवस के अवसर पर एक परिपत्र जारी कर सभी छात्र-छात्राओं से इस आशय की अपील युक्त पत्र अपने-अपने अभिभावकों को लिखने का आह्वान किया था। इसी से प्रेरित होकर हजारों बच्चों ने अपने अभिभावकों को शौचालय बनवाने व इनका उपयोग सुनिश्चित करने के लिए पत्र लिखे। जिला कलक्टर रोहित गुप्ता ने इस सम्बन्ध में जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक व माध्यमिक को निर्देशित किया कि वे विद्यार्थियों को प्रेरित करे कि अपने अभिभावकों को स्वच्छता सम्बन्धित जानकारी दे तथा इस संबंध में पत्र लिखकर शौचालय के शत-प्रतिशत उपयोग के बारे में बताएं।जिला परिषद् के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अविचल चतुर्वेदी ने बताया जिले के 88 हजार 876 छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने अभिभावकों को पत्र लिखकर खुले में शौच नहीं जाने एवं निर्मित शौचालय का शत-प्रतिशत उपयोग करने की अपील की। बच्चों ने पत्र में लिखा कि जब मां अथवा भाभी घूंघट नहीं निकालती तो शर्म व लाज की बात की जाती है। और जब खुले में शौच जाती है तो उनको शर्म महसूस होती है विद्यार्थियों ने अपने पिता को लिखा कि मुझे आशा है कि मेरे पिताजी इस पत्र पर गौर करके घर में शौचालय अवश्य बनवाएंगे। कुछ इसी तरह के लाज, शर्म व उम्मीदों से लवरेज पत्र सोमवार को जिले भर के प्रारम्भिक व माध्यमिक स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने अपने परिजनों को लिख

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement