Udaipur: A world of relationships will blossom at Seva Mahatirtha, preparations complete for Narayan Seva Sansthan 45th mass wedding.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 16, 2026 3:24 am
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त

उदयपुर : सेवा महातीर्थ में सजेगा रिश्तों का संसार, नारायण सेवा संस्थान के 45वें सामूहिक विवाह की तैयारियां पूर्ण

khaskhabar.com: गुरुवार, 12 मार्च 2026 8:07 PM (IST)
उदयपुर : सेवा महातीर्थ में सजेगा रिश्तों का संसार, नारायण सेवा संस्थान के 45वें सामूहिक विवाह की तैयारियां पूर्ण
उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर एक बार फिर मानवता और सेवा के अनूठे संगम की गवाह बनने जा रही है। नारायण सेवा संस्थान द्वारा आयोजित 45वें दिव्यांग एवं निर्धन निःशुल्क सामूहिक विवाह समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सेवा महातीर्थ (लियों का गुड़ा) में आयोजित होने वाले इस भव्य उत्सव के लिए विशाल पांडाल सज चुके हैं और पूरा परिसर मंगल गीतों की गूंज के लिए तैयार है। संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि इस दो दिवसीय विवाह महोत्सव में देश के कोने-कोने से लगभग 700 से अधिक विशिष्ट अतिथियों और भामाशाहों के शामिल होने की उम्मीद है। आयोजन की भव्यता और व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए संस्थान ने भोजन, आवास, परिवहन और स्वागत के लिए अलग-अलग कमेटियां बनाई हैं, जो चौबीसों घंटे काम कर रही हैं। शुक्रवार (13 मार्च): देशभर से अतिथियों और वर-वधुओं के परिजनों का आगमन शुरू होगा। शाम तक सभी जोड़े सेवा महातीर्थ पहुंच जाएंगे, जहां उनका पारंपरिक तिलक लगाकर स्वागत किया जाएगा।
शनिवार (14 मार्च): वैवाहिक रस्मों का आगाज होगा। गणपति पूजन के साथ हल्दी और मेहंदी के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पूरा दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और खुशियों के नाम रहेगा।
रविवार (15 मार्च): मुख्य विवाह समारोह आयोजित होगा। सुबह तोरण की रस्म होगी, जिसके बाद वरमाला और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सभी जोड़े सप्तपदी (सात फेरे) लेकर नए जीवन की शुरुआत करेंगे।
यह सामूहिक विवाह उन दिव्यांग और निर्धन जोड़ों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आता है, जिनके लिए आर्थिक तंगी विवाह की राह में बाधा बनी हुई थी। संस्थान न केवल इन जोड़ों का विवाह करवाता है, बल्कि उन्हें गृहस्थी बसाने के लिए आवश्यक उपहार और सहयोग भी प्रदान करता है। सेवा महातीर्थ का कण-कण अब इन जोड़ों के 'दिलों के मिलन' के फेरों का साक्षी बनने के लिए उत्साहित है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement