Advertisement
दो युवकों से तीन किलो चरस बरामद

चम्बा। जिला पुलिस ने कल देर शाम अगल- अलग स्थानों में दो युवकों के पास से तीन किलोग्राम से अधिक चरस बरामद करने में सफलता पाई है। इनमें एक सुनील कुमार और दूसरा अशोक दोनों डलहौजी उपमंडल के थाना गांव पधर पोस्ट ऑफिस राड़ी के रहने वाले हैं।पुलिस सूत्रों के अनुसार गश्त के दौरान बलेरा के पास सुनील कुमार के पास से 1 किलो 500 ग्राम चरस और बनीखेत पेट्रोल पम्प के पास गश्त के दौरान अशोक के पास से 1 किलो 540 ग्राम चरस बरामद हुई। जिला पुलिस अधीक्षक हेड क़्वार्टर वीर बहादुर सिंह ने बताया कि माद्रक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर इन दोनों अभियुक्तो को गिरफ्तार कर लिया गया है।
सौ घंटे काम करो, नौ हजार रुपए लो
सौ घंटे काम करो, नौ हजार रुपए लो
Advertisement
Advertisement
चंबा
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features
