Two smugglers arrested with 100 kg doda sawdust and 2 kg opium, one XUV seized-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 8:20 pm
Location
Advertisement

100 किलो डोडा चूरा और 2 किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार एक एक्सयूवी जब्त

khaskhabar.com : गुरुवार, 05 मई 2022 1:48 PM (IST)
100 किलो डोडा चूरा और 2 किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार एक एक्सयूवी जब्त
कोटा । थाना सुकेत पुलिस ने नाकाबंदी में लग्जरी एक्सयूवी कार से 100 किलो डोडा चूरा व 2 किलो अफीम जब्त कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर केवल सिंह पुत्र रूप सिंह (52) तथा सुखदेव उर्फ राजू पुत्र सुरजीत सिंह धानक (27) पंजाब के संगरूर जिले में थाना सिटी धुरी के रहने वाले हैं। रूरल एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों एवं हथियारों की तस्करी की रोकथाम के लिए सभी संभावित स्थानों पर बदल-बदल कर नाकाबंदी कर चेकिंग की जा रही है। इसी क्रम में सीओ सौरभ तिवारी के सुपरविजन एवं थानाधिकारी विष्णु सिंह के नेतृत्व में थाना सुकेत पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक लग्जरी एक्सयूवी कार को रोक कर तलाशी ली।
तलाशी में कार से 100 किलो डोडा चूरा तथा 2 किलो अफीम मिली। जिसे जप्त कर कार सवार दोनों तस्करों केवल सिंह व सुखदेव सिंह उर्फ राजू को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। अग्रिम अनुसंधान थानाधिकारी रामगंज मंडी द्वारा किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement