Advertisement
दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दो अलग-अलग सड़क हादसे : ट्रक की चपेट में आने से दो युवकों की मौत, कार-वाहन भिड़ंत में 4 घायल

तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर: दौसा से लालसोट की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों युवकों को कुचल दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया।
अस्पताल में मृत घोषित: सूचना मिलने पर परिजन दोनों को दौसा जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए हैं और फरार ट्रक की तलाश शुरू कर दी है।
सदर थाना क्षेत्र में कार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, जयपुर के 4 युवक घायल
चैनल नंबर 161 पर हादसा: सदर थाना इलाके में एक्सप्रेसवे पर चैनल नंबर 161 के पास एक अज्ञात वाहन ने कार को जोरदार टक्कर मार दी और चालक वाहन लेकर भाग निकला।
घायल अस्पताल में भर्ती: हादसे में कार सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान जयपुर निवासी लोकेश सिंह (25, हरमाड़ा), पीयूष अग्रवाल (27, कालवाड़ रोड), रूचिर व्यास (25, वैशाली नगर) और विनीत वर्मा (43, श्याम नगर) के रूप में हुई है। सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
दौसा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


