Two killed in firing as two groups clash in Uttar Pradeshs Chandauli-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 3:00 am
Location
Advertisement

यूपी: रास्ता निर्माण को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष-गोलीबारी, 2 की मौत

khaskhabar.com : सोमवार, 30 अक्टूबर 2017 07:54 AM (IST)
यूपी: रास्ता निर्माण को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष-गोलीबारी, 2 की मौत
चंदौली। उत्तर प्रदेश के जनपद चंदौली के कंदवा थाना क्षेत्र के एक गांव में रास्ता निर्माण को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। इस संघर्ष में हुई गोलीबारी में दो वर्ष के मासूम समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं दो नाबालिगो समेत पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बनारस-बिहार हाइवे जाम कर दिया। बाद में पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने समझाया और जाम खुलवाया। लाइसेंसी बंदूक के साथ आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

बताया जाता है कि दो पक्षों में विवाद हो गया। इस विवाद में एक पक्ष ने लाइसेंसी बंदूक से दस राउंड फायर किए गए। इस गोलबारी में संजय सिंह उर्फ अंगनू (43) और दो वर्ष के बच्चे समर्थ की मौके पर मौत हो गई। वहीं रोहित सिंह (24), शिवानी (16), सुरभी (8), शशिकला (35) और समर सिंह (7) गोली लगने से घायल हो गए। घायलों का उपचार बीएचयू ट्रामा सेंटर में चल रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement