Two groups of workers at loggerheads-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 12, 2026 4:31 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आपस में भिड़े कर्मचारियों के दो गुट

khaskhabar.com: बुधवार, 15 फ़रवरी 2017 5:40 PM (IST)
आपस में भिड़े कर्मचारियों के दो गुट
उदयपुर। राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ के बैनर तले जिला कलेक्ट्री पर प्रदर्शन करने पहुंचे दो गुट उस समय आपस में उलझ गए। जब वे वहं प्रदर्शन करने के दौरान आमने सामने हो गए। ये सातवें वेतन आयोग को लागू करने की मांग को लेकर जिला कलेक्ट्री पर कमल बाबेल और अरविन्द राव की अगुवाई में अलग अलग प्रदर्शन करने पहुंचे थे। प्रदर्शन के दौरान जगह को लेकर उपजा विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों गुटों में हाथापाई की नौबत आ गई। प्रदर्शनकारियों ने एक दूसरे को जमकर गालियां दी तो वहीं पुलिस को मामला शांत कराने के लिए बीच बचाव करना पड़ा। मामला शांत होने के बाद दोनों गुटों ने एक साथ मिलकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही प्रदर्शन के बाद सरकार को चेतावनी दी और आपस में हुई कहासुनी को आपसी मामला ही बताया।

[@ यहां दीपक की लौ के रूप में आकर स्थापित हुईं मां चामुंडा]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement