Advertisement
धार्मिक स्थल को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष, 10 लोग घायल

भिवाड़ी/जयपुर। एक धार्मिक स्थल को लेकर हुए विवाद में दो गुटों में खूनी संघर्ष होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात को दो गुटों में गांव की एक मजार को लेकर कई दिनों से चला आ रहा विवाद मारपीट में बदल गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया गया दोनों गुटों में खूनी संघर्ष हो गया। इसमें करीब दस लोग घायल हो गए। इनमें कई महिलाएं भी शामिल है। इस दौरान एक गुट की ओर से फायरिंग करने की बात भी सामने आ रही है। हालांकि पुलिस ने इससे इंकार किया है। विवाद के दौरान मजार में तोडफ़ोड़ भी की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौके पर तनाव को देखते हुए पुलिसबल तैनात किया गया है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
भिवाड़ी
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features
