Two female players from the district, Yana Verma and Tanika Sharma, have been selected for the senior women camp.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 8, 2026 7:06 pm
khaskhabar
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त

सीनियर महिला कैंप के लिए जिले की दो महिला खिलाड़ी याना वर्मा और तनिका शर्मा का चयन

khaskhabar.com: सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 1:12 PM (IST)
सीनियर महिला कैंप के लिए जिले की दो महिला खिलाड़ी याना वर्मा और तनिका शर्मा का चयन
दौसा। राजस्थान क्रिकेट संघ द्वारा सीनियर महिला कैंप आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए दौसा जिले से दो महिला खिलाड़ी याना वर्मा और तनिका शर्मा का चयन किया गया है। जिला क्रिकेट संघ सचिव बृज किशोर उपाध्याय ने बताया कि तीन दिवसीय कैंप के बाद इनके अभ्यास मैच करवाए जाएंगे। राजस्थान की सीनियर महिला टीम का चयन किया जाएगा। राजस्थान की टीम को आगामी सत्र में 26 अक्टूबर से चंडीगढ़ में t20 सीरीज शुरू होगी। जिसमें पहला मैच 26 अक्टूबर को हरियाणा से होगा। सेकंड मैच 27 को सौराष्ट्र से होगा। तीसरा मैच हिमाचल प्रदेश से होगा, चौथा मैच 31 अक्टूबर को मध्य प्रदेश से होगा और पांचवा मैच बड़ोदरा से होगा। छठा मैच आंध्र प्रदेश से और सातवां मैच 6 नवंबर को उड़ीसा से होगा। जिला क्रिकेट संघ की समस्त कार्यकारिणी द्वारा दोनों महिला खिलाड़ियों को कैंप में और अभ्यास मैच में अच्छा प्रदर्शन कर के टीम में आने के लिए मोटिवेट किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement