Two farmers burnt to death in UP district-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 9, 2026 1:00 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूपी के एटा में दो किसानों की जलकर मौत

khaskhabar.com: गुरुवार, 28 जनवरी 2021 12:34 PM (IST)
यूपी के एटा में दो किसानों की जलकर मौत
एटा । उत्तर प्रदेश में एटा जिले के पिपहारा गांव में खेत पर बनाई गई झोपड़ी में आग लगने से दो किसानों की जलकर मौत हो गई है। यह घटना बुधवार तड़के हुई। आग में झुलसकर मरने वालों की पहचान कालीचरण (45) और उनके दोस्त राधेश्याम (35) के रूप में की गई। कालीचरण के बड़े भाई शिवपाल के मुताबिक, ठंड से निजात पाने के लिए इन्होंने अंगीठी जलाई थी, जिससे झोपड़ी में आग लग गई।
बाद में शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने कहा, "दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इनके परिवार के सदस्यों और गांव वालों का कहना है कि इन दोनों के द्वारा जलाई गई अंगीठी से झोपड़ी में आ लग गई। मामले की जांच की जा रही है। कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement