Two accused in gang rape, 20 years imprisonment-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 12, 2026 3:33 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपियों को 20 साल की कैद

khaskhabar.com: बुधवार, 12 अप्रैल 2017 10:17 AM (IST)
सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपियों को 20 साल की कैद
उदयपुर। उदयपुर जिला एवं सेशन न्यायालय ने दो वर्ष पूर्व महिला से सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपियों को 20 वर्ष कैद और 25-25 हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई है। अतिरिक्त सेशन जज महिला उत्पीडऩ मामलात डॉ. दुष्यंत दत्त ने मंगलवार को आरोपियों को धारा 376-डी के तहत सजा सुनाई। अदालत ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से दुष्कर्म पीडि़ता को मानसिक तनाव से उबरने और पुनर्वास के लिए पीडि़त प्रतिकर स्कीम के तहत मुआवजा दिलाने के भी आदेश दिए। दुष्कर्म पीडि़ता ने 24 फरवरी 2015 को फलासिया थानाधिकारी को दी गई रिपोर्ट में बताया था कि वह किसी काम से मादड़ी गांव जा रही थी। इस दौरान रास्ते में जीप खराब हो गई। उस समय वहां से गुजर रहे एक बाइक सवार युवक ने रास्ते में डर होने की बात कहते हुए उसे गंतव्य स्थान तक छोडऩे की बात कही। युवक के झांसे में आकर महिला बाइक पर बैठ गई। इसके बाद युवक ने अपने दूसरे साथी को भी बुला लिया और दोनों ने सुनसान जगह ले जाकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने जिले के फलासिया थाना क्षेत्र में पाटिया निवासी प्रकाश और उपली सिगरी निवासी थावर चंद पुत्र जीवा राम भगोरा को गिरफ्तार किया था।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement