Advertisement
सफलता के बाद भी नहीं बदले TVF फाउंडर अरुणाभ कुमार, 'गुल्लक' फेम सुनीता राजवार और जमील खान ने की खुलकर तारीफ

अरुणाभ कुमार की तारीफ करते हुए उन्होंने आगे कहा, “वह आज भी उतने ही सरल हैं, जितने 'गुल्लक' की शूटिंग शुरू होने के समय थे। अगर हमें उनसे मिलना हो या बात करनी हो, तो वह हमेशा उपलब्ध रहते हैं। ऐसा बिल्कुल नहीं है कि सफलता और समय ने उन्हें बदल दिया हो। TVF एक परिवार की तरह है।”
वहीं जमील खान ने अरुणाभ के साथ हुई एक बातचीत को याद करते हुए कहा, “मुझे लगता है यह दूसरे या तीसरे सीजन के बाद की बात है। एक स्क्रीनिंग के बाद मैंने अरुणाभ से कहा था, ‘हमने वाकई एक बेहतरीन टीम और शानदार प्रॉपर्टी बनाई है। कृपया इसे मत बदलिए, इसे संभालकर रखिए क्योंकि हमारे हाथ में सोने की खान है।’ उन्होंने मुझे भरोसा दिलाया कि चिंता करने की जरूरत नहीं है और यह हमेशा अच्छा ही बना रहेगा।”
उन्होंने आगे कहा, “समय के साथ निर्देशक और लेखक बदलते रहे, लेकिन पूरी टीम की कमान संभालने वाला व्यक्ति वही रहा। उनमें कुछ खास बात है। उन्हें टीम बनाना आता है और टीम में बदलाव आने के बाद भी उसे एकजुट रखना और आगे बढ़ाना भी आता है। अरुणाभ इस बात को बहुत अच्छी तरह समझते हैं।”
IMDb की Top 250 टीवी शोज़ की लिस्ट में सपने वर्सेस एवरीवन के आने के बाद, द वायरल फीवर (TVF) सच में ग्लोबल कंटेंट स्पेस पर राज कर रहा है। IMDb की इस लिस्ट में शामिल TVF के बाकी शोज़ हैं: TVF पिचर्स 9.1 रेटिंग के साथ (64वें नंबर पर), पंचायत 9.0 रेटिंग (70वां नंबर), गुल्लक 9.1 रेटिंग (74वां नंबर), कोटा फैक्ट्री 9.0 रेटिंग (86वां नंबर), एस्पिरेंट्स 9.1 रेटिंग (130वां नंबर), और ये मेरी फैमिली 8.9 रेटिंग (183वें नंबर पर)।
TVF ने हाल ही की कई बड़ी रिलीज़ जैसे द डेविल वीयर्स प्राडा 2, एक दिन, शिवाजी, पैट्रियट, और नेटफ्लिक्स की ग्लोरी को भी पीछे छोड़ दिया है। चाहे इंडिया हो, साउथ सिनेमा हो या फिर हॉलीवुड, बेहतरीन कंटेंट देने के मामले में TVF आज के समय का सबसे भरोसेमंद प्रोडक्शन हाउस बनकर उभरा है।
इसके अलावा, प्राइम वीडियो प्रेजेंट्स के इवेंट में भी अपनी ज़बरदस्त अनाउंसमेंट्स के साथ पूरी लाइमलाइट TVF ने ही लूटी। उनकी आने वाली फ़िल्में जैसे Vvan और कॉलेज फेस्ट, नए शोज़ जैसे पिरामिड और वंश, या फिर एस्पिरेंट्स, पंचायत, ग्राम चिकित्सालय, सपने वर्सेस एवरीवन और संदीप भैया के मोस्ट-अवेडेट नए सीज़न्स इनका पूरा स्लेट बहुत ही अलग और कमाल का था। इस अनोखे शोकेस ने TVF को उस रात का असली विनर बना दिया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जोधपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features



