Advertisement
कोलकाता में टर्किश एयरलाइंस के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, काठमांडू से भरी थी उड़ान

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अनुसार, काठमांडू से इस्तांबुल जा रहे टर्किश एयरलाइंस के एक वाइडबॉडी विमान को बुधवार को टेक-ऑफ के तुरंत बाद इंजन में खराबी का पता चलने पर कोलकाता डायवर्ट कर दिया गया। विमान एक ही इंजन पर उड़ता रहा, जबकि क्रू ने स्थिति का जायजा लिया और फिर फैसला किया कि लंबी यात्रा पर आगे बढ़ना सुरक्षित नहीं है।
जॉइंट जनरल मैनेजर (एयर ट्रैफिक मैनेजमेंट) ने एक बयान जारी कर बताया कि 13:38 बजे काठमांडू से इस्तांबुल जाते समय दाएं इंजन में आग लगने के कारण विमान ने पैन-पैन घोषित किया और कोलकाता में लैंडिंग की अनुमति मांगी। विमान ने 13:51 बजे आग पर काबू पाने की सूचना दी और एक इंजन फेल होने के साथ कोलकाता की ओर आने की जानकारी दी।
इसके बाद विमान कोलकाता एयरपोर्ट पर सफलतापूर्वक लैंड हुआ और सभी यात्री व चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं। विमान की जांच चल रही है। इस लैंडिंग के बाद कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। जांच के बाद ही आगे का कोई फैसला लिया जाएगा। -आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


