truck kills two persons in unnao -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 3:46 pm
Location
Advertisement

अलाव ताप रहे लोगों को ट्रेलर ने रौंदा, 2 की मौत

khaskhabar.com : गुरुवार, 04 जनवरी 2018 1:51 PM (IST)
अलाव ताप रहे लोगों को ट्रेलर ने रौंदा, 2 की मौत
उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जनपद के बिहार थाना क्षेत्र में अलाव ताप रहे लोगों को अनियन्त्रित ट्रेलर ने रौंद दिया। इस हादसे में जहां दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं चार लोग घायल हो गए।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में एक पूर्व प्रधान भी है। उधर हादसे से गुस्साए लोगों ने हंगामा किया।

जानकारी के मुताबिक बुधवार को थाना क्षेत्र बिहार के आकमपुर तिराहा के पास कुछ लोग आग जला कर अलाव ताप रहे थे। इसी दौरान आए एक तेज रफ्तार अनियन्त्रित ट्रेलर ने लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में दीना (45) पुत्र मोहम्मद अली और गोलू सिंह (22) पुत्र देवकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आकमपुर के पूर्व प्रधान ओमप्रकाश यादव समेत चार लोग घायल हो गए।

पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। उधर घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दुर्घटना करने वाले वाहन को फूंकना चाहा, जिन्हें पुलिस ने रोक लिया।

आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement