Truck collides with bike one killed in hapur -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 11, 2026 11:27 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ट्रक ने बाइकसवार को मारी टक्कर,1 की मौत

khaskhabar.com: शुक्रवार, 02 जून 2017 12:03 PM (IST)
ट्रक ने बाइकसवार को मारी टक्कर,1 की मौत
हापुड़।थाना हाफिजपुर क्षेत्र के नेशनल हाइवे पर दर्दनाक हादसा हुआ है। तेज रफ़्तार अज्ञात ट्रक ने बाईक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी, जिसमें एक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।वहीं दूसरे की इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक दोनों को मौत के घाट उतार कर मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है की मृतक अजय पुलिस की तैयारी भी कर रहा था। आपको बता दें की दोनों युवक अजय और मोनू खालोर जिला बुलंदशहर के रहने वाले थे और ये शुक्रवार सुबह हापुड़ काम की तलाश में हापुड़ आ रहे थे जैसे ही ये थाना हाफिजपुर क्षेत्र में पहुंचे तभी पीछे से आ रहा तेज रफ़्तार अज्ञात ट्रक इनकी बाइक को टक्कर मार दी और ये दोनों हाईवे पर गिर गए, जिसमें अजय की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और मोनू की हालत गंभीर बताई जा रही है रास्ते से गुजर रहे लोग पुलिस को सूचना दी ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement