Troops flag marches in the city-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 11:01 pm
Location
Advertisement

जवानों ने शहर में किया फ्लैग मार्च

khaskhabar.com : गुरुवार, 05 जनवरी 2017 5:20 PM (IST)
जवानों ने शहर में किया फ्लैग मार्च
बुढलाडा। चुनाव की घोषणा होने के बाद शहर में थाना बरेटा, बोहा, सदर बुढलाडा और सीटी पुलिस के मुलाजिमों ने हाजिर होकर शहर में पुलिस फ्लैग मार्च किया। उनके साथ आईटीबीपी के जवान भी साथ थे। यह फ्लैग मार्च लोगों में चुनाव के दौरान सुरक्षा की भावना जागृत करने के लिए किया गया था।
थाना सदर में पहुंचे बठिंडा रेंज डीआईजी युरिन्दर सिंह हेयर ने पंजाब पुलिस के नौजवानों और तिब्बत सिक्योरिटी पुलिस के जवानों को संबोधित करते कहा कि पुलिस की ड्यूटी समाज में
एक अहम भूमिका निभाती है। हमारे पांच राज्यों में विधान सभा चुनावों के लिए आचार संहिता लागू कर दी है। जिसके चलते हमें चुनाव आयोग के दिशा तहत कार्य करने है, तथा पुलिस मुलाजिमों ने आचार संहिता में रह कर अपने फर्ज प्रति सचेत रहना है। उन्होंने कहा कि कई बार मुश्किलें भी आती हैं, हमें उनसे बिलकुल नहीं घबराना नहीं चाहिए है।
उन्होंने कहा कि कि हमारी पुलिस विभिन्न स्थानों पर नाके लगा कर कार्य करेगी। तैनात पुलिस कर्मी चौकस रहेंगे। उन्होंने पुलिस मुलाजिमों को सचेत करते कहा कि उन्हें अपनी जगह पर पहुंचने से पहलें ड्यूटी को अच्छी तरह समझ लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरी बठिंडा रेंज की पुलिस विधान सभा चुनावों के कार्य को सही सलामत निभाने के लिए पूरी तरह से तैयार है उतना बताया कि उन की तरफ से आज मानसा जिले के विभिन्न थानों में जा कर पुलिस मुलाजिमों को उनकी ड्यूटी प्रति सचेत किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा कानून के दायरे में रह कर ही सभी कार्यवाही की जाएंगी।
इस मौका और जिला पुलिस प्रमुख मानसा मुखविन्दर सिंह भुल्लर, एसपीएच राकेश कुमार,
एसडीएम बुढलाडा नीतिष सिंगला, डीएसपी गुरप्रीत सिंह गिल, थाना मुखी सदर जरनैल सिंह, थाना मुखी सिटी हरप्रीत सिंह भी मौजूद थे।

[@ खास खबर Inside Story: सपा का एक विधायक ऐसा भी..]

Advertisement
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
Advertisement
Advertisement