Advertisement
जरूरतमंदों को ट्राइसाईकिलें, कृत्रिम अंग बांटे

केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि कैंप के तकरीबन एक महीने बाद बनावटी अंग ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, कैलीपर, कानों की सुनने वाली मशीनें आवश्यकता अनुसार मुहैय्या करवाई जाएंगी। इस मौके पर श्री सांपला ने अंगहीन व्यक्तियों के लिए लगाए गए अलग अलग कैंपों का जायजा भी लिया। इस दौरान श्री सांपला की ओर से कालेज की वार्षिक अबीर नामक मैगजीन भी रिलीज की गई।
डिप्टी कमिश्नर श्रीमति अनंदिता मित्रा ने बताया कि आज के शना ती कैंप में करीब 600 व्यक्तियों की रजिस्ट्रेशन की गई है जिस की आवश्यकता अनुसार बनावटी अंग प्रदान करने के लिए माप लिया गया है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा अंगहीन व्यक्तियों की सहायता के लिए 60 पैंशन फार्म भी संबंधित विभाग की ओर से भरे गए है। इसके अलावा करीब 50 बस पास, 20 व्यक्तियों की नई वोटें बनाने के लिए भी रजिस्ट्रेशन की गई है। उन्होंने बताया कि जरुरतमंदों के मौके पर ही 84 मैडीकल सर्टिफिकेट भी बनाए गए है।
इस मौके पर चेयरमैन जिला योजना कमेटी जवाहर लाल खुराणा, सहायक डिप्टी कमिश्नर (ज) राहुल चाबा, एसडीएम बरजिंदर सिंह, एएसपी चरणजीत सिंह, हलका इंचार्ज टांडा अरविंदर सिंह रसूलपुर, सचिव जिला रैड क्रास सोसायटी नरेश गुप्ता, जिला सामाजिक सुरक्षा अफसर जगदीश मित्र, उपकार सिंह रंधावा, प्रिंसीपल नरिंदर कौर घु मण तथा मास्टर जरनैल सिंह धीर भी मौजूद थे।
Advertisement
होशियारपुर
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


