tribute to martyrs on Police Remembrance Day -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 12:53 am
Location
Advertisement

पुलिस स्मरण दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

khaskhabar.com : शुक्रवार, 21 अक्टूबर 2016 8:24 PM (IST)
पुलिस स्मरण दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
बीकानेर। सीमा सुरक्षा बल के क्षेत्रीय मुख्यालय सागर रोड बीकानेर में शुक्रवार को पुलिस स्मरण दिवस पर भारतीय पुलिस बलों में शहीद हुए कार्मिकों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर क्षेत्रीय मुख्यालय बीकानेर के उप महानिरीक्षक यशवंत सिंह एवं अन्य अधिकारीयों ने शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया। इस मौके पर क्षेत्रीय मुख्यालय एवं इसके अधीन वाहिनियों के अधिकारी, अधिनस्थ अधिकारी एवं अन्य काार्मिक मौजूद थे। इस दौरान उप महानिरीक्षक यशवंत सिंह ने पुलिस बलों में इस वर्ष शहीद हुए सभी कार्मिकों का नाम पढक़र उन्हें याद किया एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन धारण किया। इस वर्ष पुलिस बलों के कुल 453 कार्मिकों ने देश सेवा में रहते हुए बलिदान दिया। इनमें से 55 कार्मिक सीमा सुरक्षा बल में कार्यरत थे।


यह भी पढ़े :खास खबर Exclusive: राहुल गांधी पर क्यों उठाते हैं अपने ही सवाल ?

यह भी पढ़े :खास खबर एक्सक्लूसिव:परिवार के दांवपेंच में खुद उलझ गए मुलायम!

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement