Tree plantation under Seva Pakhwada, District Collector and public representatives planted saplings.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 13, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सेवा पखवाड़े के तहत वृक्षारोपण, जिला कलेक्टर समेत जनप्रतिनिधियों ने लगाए पौधे

khaskhabar.com: सोमवार, 22 सितम्बर 2025 7:35 PM (IST)
सेवा पखवाड़े के तहत वृक्षारोपण, जिला कलेक्टर समेत जनप्रतिनिधियों ने लगाए पौधे
भरतपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा पखवाड़े के तहत आज भरतपुर में बड़े स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। किला परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में जिला कलेक्टर कमर चौधरी, भरतपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त एवं केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान के निदेशक मानस सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष शिवानी दायमा सहित कई जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर पौधे लगाकर सेवा पखवाड़े का शुभारंभ किया। जिला कलेक्टर ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण ही नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य धरोहर है। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष शिवानी दायमा ने इसे प्रधानमंत्री के जन्म दिवस को सार्थक बनाने वाला अभियान बताया।
इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष गिरधारी तिवारी समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आने वाले दिनों में भी विभिन्न सामाजिक और जनहित के कार्य आयोजित किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement