Tragic Road Accident in Banswara: Bus Carrying Wedding Guests Overturns on Slope, 3 Dead and Over 40 Injured-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 14, 2026 5:00 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजस्थान : बांसवाड़ा में भीषण सड़क हादसा, बारातियों से भरी बस ढलान पर पलटी, 3 की मौत और 40 से अधिक घायल

khaskhabar.com: शुक्रवार, 06 फ़रवरी 2026 11:23 PM (IST)
राजस्थान : बांसवाड़ा में भीषण सड़क हादसा, बारातियों से भरी बस ढलान पर पलटी, 3 की मौत और 40 से अधिक घायल
बांसवाड़ा। राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में शुक्रवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जहाँ खुशियों भरा शादी का माहौल मातम में बदल गया। कलिंजरा थाना क्षेत्र में बारातियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे मौके पर ही 3 लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, दूल्हा चिमनलाल वारजी गरासिया की बारात सज्जनगढ़ के खेड़ा वडलीपाड़ा से लौटकर सनलई गांव जा रही थी। बारात में कुल दो बसें शामिल थीं। शाम करीब 6:30 बजे घोटिया आम्बा के पास एक खतरनाक ढलान पर पीछे वाली बस के ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया, जिससे बस सड़क किनारे पलट गई। आगे वाली बस सुरक्षित निकल गई थी, लेकिन दूसरी बस हादसे का शिकार हो गई। हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। बस में बच्चे और महिलाएं भी सवार थे। स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को निजी वाहनों और एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया।
मृतक और घायलइस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान टीटा सोखा डोडियार, दलू भूरा दामा, कमला गरासिया के रूप में हुई।
दूल्हा-दुल्हन एक कार में सवार थे, इसलिए वे पूरी तरह सुरक्षित हैं। गंभीर रूप से घायल लगभग 46 लोगों को बड़ोदिया अस्पताल से महात्मा गांधी अस्पताल रेफर किया गया है।
हादसे की सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर डॉ. इन्द्रजीत यादव और एसपी सुधीर जोशी अस्पताल पहुंचे और घायलों का कुशलक्षेम जाना। कलेक्टर ने अस्पताल प्रशासन को अलर्ट रहने और घायलों को त्वरित इलाज उपलब्ध कराने के कड़े निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement