Tragic accident on Hindaun Road: One dead, two seriously injured-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Dec 12, 2025 2:36 am
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हिंडौन रोड पर दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल

khaskhabar.com: गुरुवार, 13 नवम्बर 2025 10:01 AM (IST)
हिंडौन रोड पर दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल
भुसावर। उपखंड भुसावर क्षेत्र में हिंडौन सड़क मार्ग पर मंगलवार देर रात और बुधवार सुबह हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों हादसे मजाजपुर-तरगवा गांव के निकट हुए, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पहला हादसा : ट्रैक्टर पलटने से चालक घायल बल्लभगढ़ चौकी पुलिस के अनुसार, मंगलवार 11 नवंबर की देर रात एक ट्रैक्टर पलट जाने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो ट्रैक्टर चालक मुकेश पुत्र जगदीश गुर्जर, निवासी सकरघटा (मासलपुर, करौली) घायल अवस्था में मिला।स्थानीय लोगों की मदद से उसे निजी वाहन से महवा के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जयपुर रेफर कर दिया गया।
दूसरा हादसा : बाइक पोल से टकराई, युवक की मौत
बुधवार 12 नवंबर की सुबह एक और हादसा उसी मार्ग पर हुआ। जानकारी के अनुसार, जहाज (वैर थाना क्षेत्र) निवासी हरिसिंह पुत्र सुखचंद जाटव अपने 21 वर्षीय पुत्र सुनील के साथ बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे।तरगवा गांव के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दोनों को भुसावर सीएचसी में भर्ती करवाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद सुनील को मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं, पिता हरिसिंह का उपचार जारी है।
गांव में पसरा मातम, पुलिस जांच में जुटी
लगातार दो सड़क हादसों से तरगवा और आसपास के गांवों में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक सुनील की असमय मृत्यु से परिजन और ग्रामीण सदमे में हैं।पुलिस ने दोनों घटनाओं के संबंध में अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement