Traffickers were arrested in blockade, two kg opium-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 16, 2026 12:12 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नाकाबंदी में धरे गए तस्कर, दो किलो अफीम बरामद

khaskhabar.com: गुरुवार, 02 मार्च 2017 3:00 PM (IST)
नाकाबंदी में धरे गए तस्कर, दो किलो अफीम बरामद
उदयपुर। मावली थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान दो जनों को गिरफ्तार कर उनके पास से दो किलो अफीम बरामद की है। जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर के जरिये सूचना मिल रही थी, कि दो लोग कुछ समय से अफीम की तस्करी कर रहे हैं। सूचना के आधार पुलिस ने पहले छानबीन की और उसके बाद नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान पुलिस को बाइक सवार नीरज ओर सम्पत सिंह पर शक हुआ। पुलिस ने उन दोनों को रुकवाकर तलाशी ली तो उनके पास दो किलो अफीम मिली। अफीम मिलने के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार बरामद की गई अफीम की अन्तरराष्ट्रीय कीमत पांच लाख रुपए से ज्यादा है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि यह दोनों अफीम को कहां ले जा रहे थे और इसका कहा से लाए थे।

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ शादीशुदा सरपंच बना मजनूं, महिला के साथ बातचीत की ऑडियो हुई वायरल]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement