Traffic constable attacked in Ghaziabad, accused driver arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Aug 13, 2026 2:03 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गाजियाबाद में ट्रैफिक कॉन्स्टेबल पर हमला, आरोपी चालक गिरफ्तार

khaskhabar.com: शुक्रवार, 12 सितम्बर 2025 4:31 PM (IST)
गाजियाबाद में ट्रैफिक कॉन्स्टेबल पर हमला, आरोपी चालक गिरफ्तार
गाजियाबाद । गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र से एक गंभीर घटना सामने आई है, जहां ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन रोकने पर एक कॉन्स्टेबल पर जानलेवा हमला कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, दिनांक 11 सितंबर 2025 की शाम को ट्रैफिक आरक्षी शशिकांत अपनी ड्यूटी पर तैनात थे और निर्धारित स्थान पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक कार चालक गलत दिशा यानी रॉन्ग साइड से वाहन लेकर आने की कोशिश कर रहा था। ट्रैफिक आरक्षी शशिकांत ने नियमों का पालन कराने के उद्देश्य से उस वाहन को रोका, लेकिन वाहन चालक ने गाड़ी रोकने के बाद अचानक गुस्से में आकर पास से ही एक पत्थर उठाया और कांस्टेबल पर हमला कर दिया। पत्थर सीधा कांस्टेबल के सिर पर लगा, जिससे वे मौके पर ही घायल होकर गिर पड़े। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। मौजूद पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल ट्रैफिक आरक्षी को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि कांस्टेबल शशिकांत को सिर में चोटें आई हैं, हालांकि उनकी हालत फिलहाल स्थिर है और वे उपचाराधीन हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की पहचान गौरव चौधरी नामक व्यक्ति के रूप में की। थाना इंदिरापुरम पुलिस ने देर रात ही उसे गिरफ्तार कर लिया और उसकी कार को भी कब्जे में ले लिया है।
पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया, “ट्रैफिक नियमों का पालन कराना पुलिस का कर्तव्य है। किसी भी स्थिति में कानून हाथ में लेना स्वीकार्य नहीं है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।”
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement