Advertisement
बठिंडा में मल्टी लेवल पार्किंग के ठेकेदारों के खिलाफ व्यापारियों का विरोध प्रदर्शन

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि कई बार प्रशासन और नगर निगम को इस बात की जानकारी दी गई। लेकिन न तो प्रशासन और न ही सरकार ने और ना ही नगर निगम ने व्यापारियों की मुश्किल का कोई हल निकाला।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि प्रशासन लगातार उनका धरना खत्म करने के लिए मीटिंग कर रहा था और अब प्रशासन ने 23 अगस्त को नगर निगम की मीटिंग भी बुला रखी है, जिसमें उन्होंने ठेके को रद्द करने का भरोसा भी दिया है।
मल्टी-लेवल कार पार्किंग से जुड़ी समस्याओं के न सुलझने के कारण शहर के लोगों ने भी नाराजगी जताई है। शहर के लोगों का दावा है कि जब से मल्टी-लेवल पार्किंग शुरू हुई है, तब से उन्हें पार्किंग शुल्क देना पड़ रहा है और अगर वे अपना वाहन पार्किंग स्थल के बाहर पार्क करते हैं तो उन्हें जुर्माना देना पड़ रहा है, नहीं तो वाहन को हटा दिया जाता है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बठिंडा
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


