To teach children the lession of Guru Nanak Dev ji-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 11, 2026 11:13 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बच्चों को गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं से अवगत करवाया

khaskhabar.com: सोमवार, 06 नवम्बर 2017 5:58 PM (IST)
बच्चों को गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं से अवगत करवाया
होशियारपुर। किड्स पब्लिक स्कूल बीरबल नगर ऊना रोड में गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर प्रिं. आरती सूद मेहता ने बच्चों को गुरु नानक देव जी के जीवन एवं उनकी शिक्षाओं से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी ने अपनी शिक्षाओं से समाज में फैली अंधेरो को दूर करते हुए प्रकाश का उजाला किया था। इस मौके पर दूसरी कक्षा की छात्रा अगम्या ने बड़े ही सुन्दर ढंग से शब्द गायन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करने वाले बच्चों संबंधी बताया और मंच पर उन्हें आमंत्रित किया। इस अवसर पर बच्चों ने शब्द गायन से वातावरण को भक्तिमय बना दिया और सभी को गुरु चरणों के साथ जोड़ा। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भाग लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement