To sensitize the public to see the documentary film-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Sep 29, 2023 1:54 am
Location
Advertisement

जागरूक करने के लिए लोगो को दिखाई डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म

khaskhabar.com : शुक्रवार, 09 दिसम्बर 2016 6:54 PM (IST)
जागरूक करने के लिए लोगो को दिखाई डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म
नवांशहर। नवांशहर से मात्र 5 किमी पर स्थित गांव लंगड़ोया में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी की अध्यक्षता में पार्टी के वालंटियर्स ने हलके के विभिन्न गांवों में डोर टू डोर कैंपेन किया। आप वकर्रो नें गांव के लोगों को जागरूक करने के लिए डाक्यूमेंट्री दिखाई। इस मौके लोगो को संबोधित करते हुए चन्नी ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार का शासन लाने के लिए शहर व गांव के आम लोगों के समर्थन की जरुरत है। पंजाब के लोगों को अकाली-भाजपा की नीतियों से कोई लाभ नहीं हुआ है जो देश के प्रधानमंत्री ने नोट बंदी कर के आम लोगों के साथ जो हालात पैदा किया है वह किसी से छुपा नहीं है। आम लोग अपने हक़ की कमाई को लेने के लिए राज्य के हर गांव व शहर के बैंकों के बाहर एक महीने का समय गुजर जाने के बाद भी उन्हें कैश नहीं मिल रहा है। इससे घरेलू खर्च तक करना मुश्किल हो गया है। लोगों को खुशहाल पंजाब बनाने में आम आदमी पार्टी की सरकार से काफी उम्मीदें हैं।
इस अवसर पर पार्टी नेता मनजीत सिंह लंगड़ोया, लडडू महालों, सुरजीत सिंह सयोता, भूपिंदर सिंह , दिलबरजीत , सतनाम सिंह जलवाहा, रविंदर संघा, अवतार सिंह बैंस, सोनी बैंस, समतान सिंह बैंस, लखबीर सिंह संघा, दिलप्रीत सिंह संघा, जोगिन्दर सिंह संघा , कुलवंत सिंह , आदि उपस्थित रहे।


खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह

Advertisement
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
Advertisement
Advertisement