Advertisement
सुरों की महफिल में गूंजे सदाबहार नगमे, ‘आरआईसी में सुर सुकून’ से सजी संगीत की शाम

वहीं इंदु वर्मा ने ‘दीवानी तेरी दीवानी’, अमन श्रीवास्तव ने अरिजीत सिंह का ‘खामोशियां’, सीमा मुंजाल ने ‘ओ सजना, बरखा बहार आई’, डॉ. सलिल कुकरेजा ने ‘याद आ रहा है तेरा प्यार’, विक्टर मोटवानी ने ‘ओ मनचली कहां चली’ और सौम्या वर्मा ने ‘आप जैसा कोई मेरी जिंदगी में’ प्रस्तुत किया।
इसके अलावा राकेश सोनी, प्रदीप शर्मा, विकास प्रजापति, मानसी शर्मा, अद्विती वत्स, संजय आर्य, राजकुमार शर्मा, ईश्वर नारायण माथुर, मुकेश मुटरेजा, मीनाक्षी शर्मा, संजय शुक्ला, कनिका वर्मा, दीक्षा अग्रवाल, विनेहा, मधु सिंघल तथा सौम्या-विक्टर की प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। ‘टाइटैनिक सॉन्ग’, ‘नैनों में बदरा छाए’, ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’, ‘दिल का आलम’, ‘चेहरा है या चांद खिला’, ‘लेकर हम दीवाना दिल’ और ‘तेरा मेरा प्यार अमर’ जैसे गीतों पर दर्शक झूम उठे।
कार्यक्रम में प्रतीक्षा और अमित की एंकरिंग थी। इस दौरान बड़ी संख्या में संगीत प्रेमियों ने भाग लिया और कलाकारों की प्रस्तुतियों का आनंद लिया। पूरे आयोजन के दौरान पुराने सदाबहार नगमों और नई पीढ़ी के लोकप्रिय गीतों का खूबसूरत संगम देखने को मिला।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


