Advertisement
मथुरा में कड़ी सुरक्षा, श्री कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद के आसपास कई रास्ते बंद

हालातों के विषय पर उन्होंने कहा, "सभी लोगों से बातचीत की है। किसी भी जगह गैर परंपरागत कार्य नहीं करने दिया जाएगा। फिलहाल, सभी चीजें व्यवस्थित रूप से चल रही हैं।"
वहीं, शाही ईदगाह के सचिव तनवीर अहमद ने मथुरा की स्थिति पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि सब कुछ सामान्य है। दुकानें खुली हैं, ट्रैफिक चल रहा है और लोग हमेशा की तरह आ-जा रहे हैं। कहीं कोई दिक्कत नहीं है।
टीएमसी से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर पर तनवीर अहमद ने कहा, "मैं इस पर कोई कमेंट नहीं करना चाहता था। जहां तक मुझे पता है, हम मथुरा के रहने वाले हैं, इसलिए मथुरा के बारे में बात करना बेहतर है।"
'बाबरी मस्जिद' के निर्माण पर उन्होंने कहा, "अयोध्या में अब बाबरी ढांचा मौजूद नहीं है। विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया और दूसरी जगह मस्जिद बनाने का भी आदेश दिया। हुमायूं कबीर दूसरे राज्य के हैं। अब वहीं जानें कि उन्हें क्या करना है?"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
मथुरा
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features




