Tight security arrangements in Ghaziabad and Noida, checks being conducted before entering Delhi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 16, 2026 10:31 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गाजियाबाद और नोएडा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, दिल्ली में प्रवेश करने से पहले की जा रही जांच

khaskhabar.com: शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 1:23 PM (IST)
गाजियाबाद और नोएडा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, दिल्ली में प्रवेश करने से पहले की जा रही जांच
गाजियाबाद । जंतर-मंतर पर सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के देखते हुए गाजियाबाद और नोएडा में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। उत्तर प्रदेश और गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस बलों की भारी तैनाती की गई है। दिल्ली में प्रवेश करने से पहले गाड़ियों की जांच की जा रही है। आईएएनएस से बातचीत करते हुए इंदिरापुरम के एसीपी सूर्यबली मौर्य ने कहा, "कल से ही हमारी ओर से चेकिंग की जा रही है और आज भी 100 के ऊपर सिविल पुलिस, ट्रैफिक पुलिस और पीएसी के जवानों की मौजूदगी है। इस दौरान हमारी ओर से ध्यान रखा जा रहा है कि ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से चले। किसी को कोई असुविधा न हो। इनपुट के आधार पर चेकिंग की जा रही है। आवश्यकता बढ़ने पर जवानों की संख्या में हम बढ़ोतरी भी कर सकते हैं।" शालीमार गार्डन के एसीपी अतुल कुमार सिंह ने कहा, "आज दिल्ली में एक विरोध प्रदर्शन बुलाया गया था। जैसा कि आप देख सकते हैं, त्योहारों का मौसम शुरू हो गया है और कई त्योहार आने वाले हैं। सीनियर अधिकारियों के आदेश पर, सुरक्षा जांच सुनिश्चित करने और लोगों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के लिए बैरियर और अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं। हम लोगों की ओर से आगे भी सुरक्षा व्यवस्था को भी सुनिश्चित किया जाएगा।"
एसीपी अतुल कुमार सिंह ने बताया, "दिल्ली पुलिस से हम लोग समन्वय बनाए हुए हैं। इनपुट के आधार पर जो भी जानकारी है, हम लोगों की ओर से एक दूसरे के साथ साझा किया जा रहा है। ओयो होटल में चेकिंग की जा रही है। सार्वजनिक स्थानों पर मूवमेंट किया जा रहा है। सड़क पर पुलिस की मौजूदगी बनी हुई है।"
नोएडा के एडीसीपी अभय कुमार मिश्रा ने सीजेपी के विरोध-प्रदर्शन पर आईएएनएस से कहा, "जिले में बीएनएसएस की 163 धारा लागू की गई है। शांति व्यवस्था की स्थिति को बनाए रखने के लिए सतत निगरानी की जा रही है। पूरे जिलें में धारा 163 को लागू कराने के लिए निगरानी की जा रही है।"
दिल्ली के शाहदरा जिले के डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीणा ने कहा, "सीजेपी के विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए, हमने शाहदरा जिले में अपने पूरे स्टाफ को अलर्ट पर रखा है। खास तौर पर, हमारे बॉर्डर एरिया में सात बॉर्डर पिकेट हैं जो गाजियाबाद जिले से जुड़ते हैं। इनमें सबसे अहम अप्सरा बॉर्डर पिकेट है, जहां हम अभी मौजूद हैं। हमने यहां जरूरी स्टाफ तैनात किया है, जिसमें हमारे लोकल स्टाफ, ट्रैफिक डिपार्टमेंट के साथ तालमेल बिठाकर ट्रैफिक पुलिस के लोग और अतिरिक्त फोर्स शामिल हैं।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement