Advertisement
तीन चीज़ें : सबसे गंदी सबसे क़रीब सबसे अज़ीज़

और खाने पीने में अपने उन्हीं हाथों का प्रयोग हम दिन भर करते रहते हैं। इसी तरह दूसरी चीज़ है 'नोट' अर्थात करेंसी। यह किन किन हाथों से होकर कहाँ कहाँ पहुँचती है किसी को नहीं पता। परन्तु हर व्यक्ति इन 'आवारा गर्दी' करने वाली करेंसी को अपनी छाती से लगाकर रखता है। कई लोग तो नोट गिनते समय उंगलियों के साथ अपने थूक का भी इस्तेमाल करते हैं।
निश्चित रूप से नोट अर्थात करेंसी भी घोर गंदी होने के बावजूद हमारी सबसे प्रिय चीज़ है। जिससे दूरी बनाकर रखना या इसे स्वच्छ रूप में रख पाना हमारे लिये बिल्कुल असंभव है। तीसरी चीज़ है हमारा मोबाईल या सेल फ़ोन। हमारे आधुनिक जीवन का यह हमसफ़र हर व्यक्ति से उसके बीवी बच्चों व माता पिता से भी क़रीबी स्थान बना चुका है। बाथरूम से लेकर डायनिंग टेबल तक हर जगह साथ रहता है। और आपके पहले सबसे अज़ीज़ हमसफ़र यानी 'हाथ' की रौनक़ बना रहता है।
कई बार खाना खाते समय कोई फ़ोन काल आ जाती है तो लोग खाने के दौरान ही फ़ौरन कॉल रिसीव करते हैं। इसकी भी नित्य सफ़ाई का निर्धारित तरीक़ा शायद ही कोई अपनाता हो। गोया गंदे हाथों में गन्दा मोबाईल और गंदे हाथों में गंदी करेंसी,और कभी कभी हमारे जेब में एक साथ इकट्ठी यह तीनों गंदी चीज़ें, अधिकांश लोगों के जीवन का हिस्सा बन चुकी हैं। इससे निजात पाना असंभव नहीं तो बेहद मुश्किल ज़रूर है परन्तु हमें स्वस्थ रहने के लिये गंदिगी के इस कुचक्र से निजात पाने के उपाय ज़रूर करने चाहिये ।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
अंबाला
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


