Thousands of Devotees Throng to Witness Spectacular Jhulan Jhanki, Dahi Handi, Shri Krishna Janmashtami-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 15, 2026 5:01 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर अद्भुत झूलन झांकी , दही हांडी ,सांस्कृतिक भजन संध्या में उमड़े हजारों भक्तगण

khaskhabar.com: शनिवार, 05 सितम्बर 2026 3:54 PM (IST)
श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर अद्भुत झूलन झांकी , दही हांडी ,सांस्कृतिक भजन संध्या में उमड़े हजारों भक्तगण
टोंक। श्री देवनारायण गुर्जर छात्रावास टोंक के देव चौक में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया जिसमे दही हांडी, कालिया दह ,कृष्ण सुदामा मित्रता का सुंदर मंचन देखने देर रात उमड़े श्रद्धालु। मंदिर परिसर में चित्रकार महेश गुर्जर द्वारा श्री कृष्ण की बाल रूप झूलन झांकी सजाई गई।पधारे हुए अतिथियों के द्वारा श्री कृष्ण के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुवात की गई। लोक कला मंडल ढोला मारू के कलाकारों ने अपनी अद्भुत कलाओं से लोगों की खूब तालियां बटोरी।
गुरुजी केसर लाल ने थाली नृत्य के साथ सांस्कृतिक भजन संध्या की शुरुआत की। प्रसिद्ध लोक नृत्य कलाकार अशोक पहाड़िया,सुरेश राव, बाबू सोयल, भरत गुर्जर ,भवानी , आदि ने अपने अद्भुत नृत्यों से से लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम मेंअतिथि , देवकरण जी जिला उपभोक्ता मंच जज, रामलाल जी संडीला, , वर्दी चंद गुर्जर रिटायर्ड आरपीएस , प्रधान हंसराज फागना ,संचालक डॉ के. एल.जी , गुरुजी केसर लाल, हरदेव करुण, मदन जी योग प्रशिक्षक , नेमीचंद जी गोयल, डॉ मुकेश कसाना , रमेश जी पोसवाल ,बंशी लालजी , कालू लाल जी , गोपाल जी, देवकिशन जी ,राजेश जी बिजवाड,अशोक जी गुंजल, रसपाल जी, आशाराम डोई,हंसराज जी गुंजल, कमलेश ठेकेदार, मुकेश घास सरपंच , गजब सिंह डोई, ,सुमित जी बुक डीपो , गिरिराज हर्षल , उदेश जी, प्रभारी आजाद सिंह कोली , हनुमान छावड़ी , हेमराज लावडा , देवराज चेची, सुनील भाटी ,दिलकुश चाड,शैतान हर्षल,सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement