Advertisement
झारखंड स्थापना दिवस पर रांची की सड़कों पर उतरे हजारों कलाकार, सीएम हेमंत भी हुए शामिल

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा, “जातरा सिर्फ यात्रा नहीं, संस्कृति, आस्था और समुदाय का चलायमान उत्सव है। नृत्य में झारखंड की मिट्टी बोलती है—कभी खुशी से, कभी संघर्ष से, तो कभी आशा से। ढोल-मांदर की धुन पर जब पैर थिरकते हैं, तब पूरी धरती उत्सव बन जाती है। झारखंडी नृत्य सिर्फ कला नहीं, यह प्रकृति और समुदाय के बीच संवाद है।“
इस अवसर पर कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा, “झारखंड की मिट्टी का हर कण हमारे पुरखों के संघर्ष और बलिदान की स्मृति लिए हुए है। अलग राज्य का सपना साकार होना हम सबके लिए गर्व की बात है और हर वर्ष स्थापना दिवस इसी उत्साह के साथ मनाना हमारी प्रतिबद्धता है।”
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


